पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज को शिक्षित कर नए आयाम स्थापित करें: कुरैशी

समाज को शिक्षित कर नए आयाम स्थापित करें: कुरैशी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |मेड़ता सिटी

अल्पसंख्यकविभाग राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष निजामुदिन कुरैशी, महासचिव मकसूद अहमद, टोंक जिला अध्यक्ष यूसुफ खान का शुक्रवार को इंदिरा गांधी कांग्रेस कार्यालय में माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म कर समाज में नए आयाम स्थापित करें और बालिका शिक्षा को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करें जिससे पैसों की बचत हो। वह पैसा बच्चों की शिक्षा में लगाकर अपने बच्चों को शिक्षित करें जिससे समाज और देश का विकास हो। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर सोमानी, बाबू खां, जब्बार कुरैशी, रहमत अली गौरी, जमील बिसाईती, राजू सुखाड़िया, जाकिर पठान, कैलाश गौड़, जीया भाई अंसारी, अब्दुल अजीज पठान, महेन्द्र सिंह कापड़ी, चन्दन सिंह, बजरंग सिखवाल, हुकमाराम भाटी, रामनारायण भाटी, रशीद फौजी, चिमन वाल्मिकी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

खबरें और भी हैं...