शैक्षिक भ्रमण पर चर्चा
शैक्षिक भ्रमण पर चर्चा
नागौर| त्रिमूर्तिउच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान की बुधवार को हुई बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में संस्था निदेशक ताराचंद जांगिड़ ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत 25 सितंबर से होगी। इस दौरान बच्चों को मेड़ता के मीरा बाई मंदिर, अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह, तारागढ़, ढाई दिन का झोंपड़ा, पुष्कर झील आदि स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। बैठक में सचिव विष्णु जांगिड़, महेंद्र जांगिड़, प्रधानाचार्य अब्दुल हमीद अर्जुनराम इनाणिया आदि मौजूद रहे।