श्रवण कुमार 26 को संभालेंगे ईओ का पदभार
श्रवण कुमार 26 को संभालेंगे ईओ का पदभार
मेड़ता सिटी।| मेड़तानगर पालिका में 14 मई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के छापे के बाद से खाली पड़े ईओ के पद पर कुचामन सिटी के ईओ श्रवण कुमार को लगाया गया है। इस बारे में स्वायत्त शासन विभाग ने पत्र क्रमांक डीएलबी/14/6456 के जरिए श्रवण कुमार को मेड़ता सिटी नगरपालिका का ईओ नियुक्त किया है। इससे पहले श्रवण कुमार का तबादला जालोर किया गया था। कुचामन सिटी में ईओ का पदभार अब डीडवाना के ईओ सुनील कुमार को सौपा गया है। फिलहाल मेड़ता पालिका के ईओ का कार्यभार तहसीलदार नरेश कुमार रायजादा संभाल रहे हैं। ईओ श्रवण कुमार ने भास्कर को बताया कि वे 26 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे।