बच्चे की हत्या का अरोपी रिमांड पर
चिल्लाया तो तोड़ दी थी मासूम की गर्दन
सुकेतमें मासूम की हत्या से पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बालक के चिल्लाने पर आरोपी ने उसकी गर्दन तोड़ दी, जिससे उसकी की मृत्यु हो गई। यह बात आरोपी ने पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में कबूल की है। आरोपी को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार सलावद रोड पर फैक्ट्री पर रहने वाले मजदूर के छह वर्षीय पुत्र को आरोपी बाबू कुम्हार सोमवार शाम को साइकिल पर बैठाकर ले गया था। बाद में उसकी बड़ोदिया सलावद के बीच जंगल में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर दिया गया है।
शराबके नशे में था आरोपी:मामले कीजांच कर रहे मोड़क थाना प्रभारी रविंद्रसिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बाबू शराब के नशे में था। इसी दौरान वह बालक को ले गया। जंगल में बाबू बालक के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इससे बच्चा चिल्लाने लगा, तो आरोपी ने उसकी गर्दन तोड़ दी। इससे मासूम की मौत हो गई। पुलिस आरोपी से और पूछताछ में जुटी है।