आज नहीं होगी पानी की सप्लाई
रामगंजमंडी| शहरसहित क्षेत्र में होने वाली जलापूर्ति शुक्रवार को बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के एईएन ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि रामगंजमंडी-पचपहाड़ पेयजल योजना के मुख्य जलस्त्रोत आंबाकुई में वीटी पंप के पैनल मे तकनीकी खराबी गई है। इससे पंपिंग नहीं हो पा रही है। इसके चलते शुक्रवार को रामगंजमंडी, सुकेत, सातलखेड़ी, मोड़क, चेचट, खैराबाद तथा योजना से जुड़े गांवों में जलापूर्ति नहीं होगी।