निशक्तजन शिविर की रूपरेखा बनाई
मोड़क गांव| जिलाप्रशासन और मंगलम सीमेंट की ओर से कस्बे में निशक्तजन कल्याण शिविर 17 दिसंबर को लगाया जाएगा।
कस्बे सहित आसपास के गांवों के विशेष योग्यजनों को लाभान्वित करने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और मंगलम प्रबंधन की बैठक हुई। शिविर में निशक्तजनों की जांच कर मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। बैठक में उपसरपंच ओम जैन, रमेश मीणा, मंगलम अधिकारी एलएन प्रसाद, डॉ. किशोरसिंह तंवर, राजाराम मीणा आदि मौजूद थे।