- Hindi News
- 141 कर्मचारियों अधिकारियों को मिलेगा उत्कृष्ट अवार्ड
141 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा उत्कृष्ट अवार्ड
एनपीसीआईएलके स्थापना दिवस पर वार्षिक अवार्ड की घोषणा नाभिकीय ऊर्जा निगम के सीएमडी केसी पुराेहित ने की है, जिसमें राजस्थान परमाणु बिजलीघर की इकाई 3, 4 के तकनीकी अधीक्षक अशोक भाटिया को 1 लाख रुपए का उत्कृष्ट अवार्ड दिए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा 50-50 हजार के यंग साइंटिस्ट, इंजीनियर, एक्जीक्युटिव अवार्ड के लिए 7 जनों का चयन हुआ है। जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी अनुराग गुप्ता, आशीष मित्तल, शांतनु भट्टाचार्य, संदीपकुमार, केपी प्रसाद, योगेशकुमार जैन, उपप्रबंधक आशुतोष तिवारी का चयन किया गया है। स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड के लिए वैज्ञानिक अधिकारी जीसी गोयल, कपिल कोठारी, किशोरविजय रणधीरे, प्रमोदकुमार मिश्रा, आलोककुमार, एचके पात्रों, गोपीकांत तिवारी को दिया जाएगा। ग्रुप एचीवमेंट अवार्ड में 8 ग्रुपों को अवार्ड देने की घोषणा की है। जिसमें कृष्णकांत शर्मा ग्रुप, कमलाशंकर विश्वकर्मा, आरके अगनानी, आशीष मंगल, उम्मेद यादव, विजेंद्रसिंह, प्रदीपकुमार, डीजे नवकार का ग्रुप शामिल है। जिसमें 109 लोगों को प्रत्येक को 10, 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा 5-5 हजार रुपए की राशि यूनिट रिकोगनाइजेशन अवार्ड 17 लोगों को दिया जाएगा। यह सभी पुरस्कार 20 सितंबर को परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा गरिमामय समारोह में परमाणु बिजलीघर परिसर में देंगे। इस मौके पर प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल दिया जाएगा।