पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्पलाॅइज के चुनाव आज

एम्पलाॅइज के चुनाव आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क गांव| मंगलमसीमेंट एम्पलाॅइज यूनियन के चुनाव रविवार को होंगे। चुनाव अधिकारी चंपालाल मेहरा ने बताया कि यूनियन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिए सुबह नौ से शाम को पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान मंगलम श्रम कल्याण केंद्र(क्लब) सर्वोदय विहार में होगा। छह बजे बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष के लिए जयकुमार जैन, बाबूलाल बैरागी तेजसिंह में मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए मुकेश मेहता, बाबूलाल गौड़, रमेशचंद सैनी, महेश पारीक, महामंत्री के लिए राजीव चौहान, जगदीश पोरवाल और कोषाध्यक्ष के लिए गोवर्धन कुमार शर्मा हेमंत प्रजापति मैदान में हैं। बिना आईकार्ड के मतदान नहीं कर सकेंगे। चुनाव से पहले शनिवार को सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क में जुटे रहे। चुनाव अधिकारी मेहरा ने बताया कि इंटक जिलाध्यक्ष विमलचंद जैन प्रदेश महामंत्री ललित सेठिया की मौजूदगी में चुनाव होंगे।