खनन रोकने के निर्देश
एसडीएम ने ली थाना प्रभारियों की बैठक
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी
क्षेत्रमें अवैध खनन की रोकथाम को लेकर सोमवार को एसडीएम एसडी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें खनि अभियंता को उपखंड क्षेत्र में अवैध रवन्ना वसूली बंद करने और अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध खनन स्थलों को चिन्हित करने के साथ उपयोग में ली जाने वाली मशीनों, वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की सूची तैयार कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी नरपतसिंह राठौड़, सीआई हर्ष राजसिंह, मोड़क थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे।
बैठक लेते एसडीएम डीएसपी।