पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोड़क गांव में प्रतिमा को कराया नगर भ्रमण

मोड़क गांव में प्रतिमा को कराया नगर भ्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलकंठमहादेव मंदिर पर 101 रामायण पाठ की समाप्ती हुई। दो से नौ फरवरी चल रहे मुर्ति स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा बैंड़बाजे के साथ निकाली।

इस दौरान ध्वज लेकर नाचते गाते पूष्प वर्षा करते मंदिर से शिव नगर मोड़क गांव में भ्रमण किया। वहीं जगह जगह रंगोलीया सजाई। प्रतिमा की अरती की। कार्यक्रम में नित्यपूजन, हवन, न्यास नगर भ्रमण के तहत कार्यक्रम हुआ। आशीर्वचन में 7 से 9 फरवरी तक युवाचार्य ज्ञानानंद तीर्थ यज्ञाचार्य पन्नालाल शास्त्री आननंद गिरि महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ। सोमवार को देव पूजन, मूर्ति स्थापना पूर्णाहुति और महाप्रसादी बंटेगी।

मुक्तेश्वरमंदिर पर शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

रावतभाटा। श्रीमुक्तेश्वर महादेवालय एनटीसी कॉलोनी में श्री महाशिवपुराण कथा में महामंडलेश्वर स्वामी हेमा सरस्वती ने कहा कि अहंकार ही विनाश का कारण है। सोमवार को कथा के दौरान हरिद्धार की श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर मैत्रेय गिरी का संत्सग भी होगा। शिव परिवार की स्थापित की जाने वाली मूर्तियाें का अभिषेक किया। इस अवसर पर पीठपूजन, रूद्रपाठ, दुर्गापाठ, दोपहर मूर्तियों का दर्शविधिस्नान, जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, शय्याधिवास, हवन, आरती हुई।

आजयह होंगे कार्यक्रम

सुबहसात बजे से पीठ पूजन, मूतियों के संस्कार, हवन, प्राण प्रतिष्ठा, पूणाहुति और अारती के बाद प्रसाद बंटेगा।

सुल्तानपुर. कथा सुनाते महेन्द्र कौशिक।

मोड़कगांव। शोभायात्रा में शिव-पार्वती की विमान में प्रतिमा।

मोड़कगांव। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में विशाल शोभायात्रा।

रावतभाटा। कथा सुनातीं हेमा सरस्वती।

रावतभाटा। शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करने से पहले अभिषेक करते श्रद्धालु।

रामगंजमंडी भागवत कथा में मनाए कृष्ण जन्मोत्सव में नाचते श्रद्धालु।