पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में पहंुचे अफसर, सुनीं समस्याएं

गांवों में पहंुचे अफसर, सुनीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायतों पर जनसुनवाई में 222 परिवाद दर्ज

सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत छह ग्राम पंचायतों में मंगलवार को अधिकारियों ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 222 परिवाद दर्ज किए गए। एसडीएम एसडी मीणा ने बताया कि मंगलवार को देवलीकलां, खेडारुद्धा, घाटोली, अलोद, सालेडाखुर्द हाथियाखेडी में जनसुनवाई की गई। वहीं बुधवार को बडोदियाकलां, चेचट, मोड़क गांव, मदनपुरा, खेडली और बुधखान में जनसुनवाई होगी।

जनसुनवाईमें 101 समस्याएं मिलीं

पीपल्दा.क्षेत्रके शहनावदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी विकास अधिकारी मजहर इमाम ने की। कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण की समस्याओं को लेकर भीड़ लगी रही। जनसुनवाई में 101 सार्वजनिक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं विकास अधिकारी ने लाेगों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया। लोगों ने रोण गांव से कंवरपुरा तक डामरीकरण सड़क, पार्वती नदी पर रपट निर्माण, खेड़ली किशनपुरा से खेड़ली-पीपल्दा तक संपर्क पक्की सड़क, तलाई मार्ग पर सुरक्षा दीवार सहित गांवों के गली-मोहल्लों में सीसी रोड निर्माण जैसी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में सरपंच मंजूबाई रैगर, ग्रामसेवक कौशलकिशोर गुप्ता, पटवारी अमित मोदी, ओमशंकर गुप्ता, डॉ. विकल्प नागर सहित समस्त विभागों के ब्लॉकस्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सुकेतमें उठी कई समस्याएं

सुकेत.कस्बेमें ग्राम पंचायत के राजीव सेवा केंद्र पर ग्रामीण एसपी विकास पाठक द्वारा सरकार आपके द्वार के तहत थानाधिकारी अब्दुूल मजीद खान समेत स्टाफ सरपंच अफजल मंसूरी ग्रामीणों मौजूदगी में बैठक ली और समस्याएं जानी। सरपंच िशवसेना प्रमुख ने साफा सरोपा भेटकर स्वागत किया। िशवसेना तहसील प्रमुख अशोक शर्मा ने सट्टे की समस्या बताई। तेज बाइकांे पर रोक लगाने की मांग की। रामगंजमंडी से आए कॉलेज छात्रों ने भी कॉलेज की दूरी के बीच मनचलों की छेड़छाड़ रोकने की मांग की। इस माैके पर इस्लाम भाई, रवि गौतम, सत्यनारायण, हािसफ, शािकर, राजा, कन्है्या पांचाल आिद मौजूद थे।

अतिक्रमण से लेकर मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने की उठी समस्या

गणेशगंज. राज्य सरकार के आदेश के अनुसार कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र मे