कंवरपुरा गांव और शिवनगर बस्ती में अतिक्रमण हटाए
कंवरपुरागांव में रास्ते और नाले पर हो रहे अतिक्रमण को शुक्रवार को तहसीलदार अनूप सिंह ने हटवा दिया। रास्ते और नाले को और चौड़ा करवाया गया। अतिक्रमण से रास्ता इतना संकरा हो गया था कि ट्रैक्टर भी नहीं निकल पा रहा था।
नाले पर अतिक्रमण के कारण रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से कीचड़ हो रहा था। पैदल निकलने वाले और वाहन चालकों को काफी समस्या हो रही थी। गंदा पानी पास के घरों में घुस रहा था। आज मशीन से अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया और नाले को चौड़ा किया गया। कुछ लोगों ने नाले के अतिक्रमण को तोड़ने का विरोध किया, तो तहसीलदार ने नाले में पाइप डलवाने की बात गांव वालों से कही। इस पर ग्रामीण राजी हुए। अतिक्रमण तोड़ने के लिए नायब तहसीलदार मोइनुद्दीन, कानूनगो वीपी सिंह, चेचट थाना अधिकारी, पटवारी भवानीशंकर, खेड़ली सरपंच रानू बी आदि मौजूद थे।
मोड़कगांव। कस्बेके शिवनगर बागरी बस्ती के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया।
निर्माणको तुड़वाकर वहां रह रहे लोगों को हटाया
जमीनपर हो रहे निर्माण को तुड़वाकर वहां रह रहे लोगों को हटा दिया। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की सूचना काफी समय से प्रशासन को मिल रही थी। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमी लालचंद कमरा बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। कई लोगों ने जमीन पर चारदीवारी कर रखी थी। चारदीवारी को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार के आदेश पर नायब तहसीलदार मोइनुद्दीन, सरपंच राजकुमार ओरा, पुलिस जाप्ता और तहसील स्टाफ की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
मोड़क स्टेशन. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते नायब तहसीलदार।
मोड़क गांव. कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते अधिकारी।