पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से फैला करंट

विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से फैला करंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाबादेहकस्बे के वार्ड 13 में घर के बाहर काटते समय नीम का पेड़ टूटकर बिजली के पोल पर गिर गया। पोल टूटने से पूरे वार्ड में करंट फैल गया। बस्ती में कई लोगों के सामान जल गए।

वार्ड निवासी रामजीलाल बैरवा के मकान के सामने नीम का हरा पेड़ लगा हुआ था।। पेड़ काटने के दौरान टूटकर पोल पर गिरा। इससे तार टूट कर बस्ती में बने घरों पर जा गिरे। धमाके की आवाज के साथ घरों में करंट गया। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल गए। करंट से सुंदरबाई के घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। वार्ड के बाबूलाल, प्रभुलाल, बलवंतसिंह, जीतू मिस्त्री, दिनेश पंडित आदि लोगों के टीवी, फ्रीज वाशिंग मशीन और पानी की मोटर जल गए। बल्ब और सीएफएल फूट गए। लाइटों के बोर्ड और दीवारें काले पड़ गए। जहां हादसा हुआ उसके पास ही पावर हाउस बना हुआ है।

सूचनादेने के बाद भी बिजली नहीं हुई बंद

वार्डके रहने काले जीतू मिस्त्री ने बताया कि वे खाना खा रहे थे। करंट फैलते ही घर से बाहर भाग निकले। पास ही स्थित पावर हाउस में बिजली बंद करवाने के लिए गया। वहां कोई कर्मचारी नहीं था। हेल्पर को सूचना देकर गए। करीब 25 मिनट बाद बिजली की आपूर्ति बंद हुई, तब तक तारों में करंट दौड़ता रहा। करंट से एक कुत्ता मौके पर ही मर गया। उप सरपंच राजू बना और सरपंच प्रतिनिधि ने मौके से विद्युत निगम के एईएन को फोन कर के घटना की जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को भी जानकारी दी थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एईएन विष्णुदत्त लोढ़ा ने मौका देखा और पेड़ काटने वाले पर मुकदमा दर्ज करवाने और मौके से नदारद रहे कर्मचारी की जगह दूसरा कर्मचारी तत्काल प्रभाव से लगवाया। नदारद रहे कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही।

मोड़क स्टेशन। ढाबादेह बस्ती में बिजली के पोल पर गिरी पेड़ की डाली।

खबरें और भी हैं...