पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट हाइवे पर लगाए 2 हजार पौधे हुए नष्ट, ट्रीगार्ड भी उखाड़ ले गए

स्टेट हाइवे पर लगाए 2 हजार पौधे हुए नष्ट, ट्रीगार्ड भी उखाड़ ले गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रामगंजमंडी/मोड़क गांव

चेचटसे मप्र सीमा पर उंडवा तक दो साल पहले बने 28 किलोमीटर के स्टेट हाइवे 9ए पर हरियाली के लिए लगाए गए करीब दो हजार पौधों में से अधिकतर नष्ट हो गए। इनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्रीगार्ड भी लोग उखाड़ ले गए। कुछ बचे वह देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी के अधिकारियों का कहना है कि पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ठेका कंपनी की थी। पौधे नष्ट होने पर कंपनी का पेमेंट रोक लिया गया है।

तीन साल पहले स्टेट हाइवे 9ए काफी बदहाल था। इस पर जगह-जगह गहरे गड्‌ढे हो हो रहे थे। हालत यह थी कि इस पर से गुजरना मुश्किल भरा था। पिछली सरकार के कार्यकाल में स्टेट हाइवे को मप्र सीमा तक सीसी बनाने की योजना मंजूर हुई थी।

दो साल पहले करीब 59 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया। रोड पर हरियाली और छाया के लिए करीब 2 हजार पौधे भी लगाए गए थे।

लकड़ीके ट्रीगार्ड लोग उखाड़ ले गए

पौधेलगाने और इनकी सुरक्षा का जिम्मा भी ठेका कंपनी का था। पौधे लगाने के बाद इनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए गए। बाद में पौधों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालत यह हो गई कि ट्रीगार्ड क्षतिग्रस्त हो गए। लकड़ी के बनाए ट्रीगार्ड लोग उखाड़ ले गए। पौधों को जानवरों ने नष्ट कर दिया। मौजूदा समय में पूरे स्टेट हाइवे पर इक्का-दुक्का ही पौधे नजर आते हैं।

खतरनाकघूम पर टकरा रहे वाहन

स्टेटहाइवे पर इंडोर स्टेडियम के पास खतरनाक घूम बना दिया गया। पूर्व में यहां आए जिला प्रभारी सचिव आलोक से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत भी की थी। उनका कहना था कि खतरनाक घूम की वजह से कई हादसे भी हो चुके।

^स्टेट हाइवे के किनारे पौधे लगाने और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेका कंपनी की थी। उसका पेमेंट भी रोक लिया गया है। यहां दुबारा पौधे लगाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

मनोजमाथुर, एईएन,आरएसआरडीसी

मोड़क गांव। स्टेट मेगा पर पौधों की सुरक्षा के लिए लगाया गया ट्री-गार्ड क्षतिग्रस्त हालत में।

खबरें और भी हैं...