शौच मुक्त पंचायत होगी जल्द
मोडक स्टेशन। कस्बेको शौच मुक्त करने की पूरी कोरम की कोशिश अब अंजाम तक पहुंच रही हे। कस्बे में 143 शौचालय बनने शेष थे। शौचालय बनवाने के लिये पूरी पंचायत की कोरम सरपंच ममता मेवाड़ा के नेतृत्व में पिछले एक माह से लगी हुई थी। कस्बे में अब सिर्फ 63 शौचालय बाकी रहे हे। इसमे से 40 शौचालय अंतिम दौर के निर्माण में बाकी हे। जो एक दो दिन में पुरे बन कर तैयार हो जाएंगे। वहीं शेष 23 शौचालय का निर्माण कार्य भी एक दो दिन में शुरू हो ज़ायेगा। जो आने वाले 4 या 5 दिन में बन कर तैयार हो जाएंगे। इससे पूरी पंचायत खुले में शौच मुक्त हो जायेगी। सरपंच ममता मेवाड़ा ने बताया की पूरे कस्बे में घर घर जा कर लोगो को शौचालय बनवाने के लिये उनके सभी वार्ड पंचों ने काफी सहयोग किया और उन्ही की मेहनत से पूरा कस्बे के लोगो के घरो में शौचालय बन पाये हे। कोशिश है की पूरी पंचायत आगामी 18 फ़रवरी को खुले में शौच मुक्त हो जाएगी। शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा गया हे। इसी कर्म में शुक्रवार को सचिव छोटू लाल, सरपंच प्रतिनिधि जुगल मेवाड़ा, वार्ड पंच मनीष नामा, अरविंद कुमार, हकीम और पंचायत के कर्मचारियों ने कस्बे के निर्माणाधीन शौचालय और जिनका निर्माण हो गया उनका निरीक्षण किया और कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश शौचालय बनवाने वाले परिवारो को दिए।
मोड़क स्टेशन कस्बे के शौचालय का निरीक्षण करते हुए।