पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजपूत करणी सेना की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क स्टेशन. राजपूतकरणी सेना की शनिवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय सहरावदा में बैठक हुई। बैठक में शामिल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव कमलेंद्रसिंह हाड़ा ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए हमें सामाजिक कुरीतियां त्यागना होगा। प्रजातंत्र में आरक्षण की जंजीरों में समाज जकड़ा हुआ है। शिक्षा को बढ़ावा देकर ही इसे तोड़ा जा सकता है। हाड़ा ने कहा कि 21वीं सदी में हमें आगे आना होगा ताकि क्षत्रिय समाज 36 कौम की सेवा कर सके। तहसील अध्यक्ष शंभूसिंह सोलंकी ने कहा कि जल्दी ही गांवस्तर की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। स्मारिका छपवाई जाएगी। कार्यक्रम को तहसील अध्यक्ष राजेंद्रसिंह हाड़ा, महासचिव सुरेंद्रसिंह चौहान, नरेंद्रसिंह शक्तावत, दीपसिंह राठौड़, विजयसिंह खींची, ब्रजराजसिंह, बबलू बना मानपुरा, हरिसिंह, मनोहरसिंह, संभागीय सचिव राजवीरसिंह भदौरिया, पीपल्दा पंचायत अध्यक्ष बहादुरसिंह चंद्रावत, सुरेंद्र सिंह, ढाबादेह अध्यक्ष बलवंत सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...