गोरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
मोड़क गांव. गोवंश की दयनीय स्थिति को बताते हुए गो वंश रक्षा के लिए खींमच स्थित सतगुरु राणा रामपुरी गौशाला के महंत ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। महंत विश्वनाथ पुरी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि गौ वंश उपेक्षा का शिकार हो रहा है। दूध देने तक की गायों की सारसंभाल की जा रही है। इसके बार उन्हें छोड़ दिया जाता है। चरागाहों पर अतिक्रमण हो रहा है। ऐसे में गायों को पेट भरने के लिए भटकना पड़ रहा है। कई गायें सड़कों पर दुर्घटना का शिकार हो रही है। वहीं क्षेत्र में गौ तस्कर सक्रिय हैं। यह गायों को कत्लखाने ले जा रहे हैं। आए दिन गौ तस्कर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में गौ रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।
न्यूज़ इनबॉक्स
मोड़क गांव। चरागाहों पर अतिक्रमण के चलते क्षेत्र में गायों को भटकना पड़ रहा है। फतेहपुर चौराहा पर सड़क पर गायों का जमावड़ा।