आज बैठक में होगा निर्णय
मोड़क गांव. रोजगारसहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलम के रेलवे फाटक पर चल रहे चौंसला के ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा। इन मांगों को लेकर मंगलम प्रबंधन, ग्रामीणों की समिति और प्रदर्शनकारियों के बीच सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में मोड़क थाने में बैठक होगी। इसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है।