पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय शैक्षणिक अधिवेशन 26 को

जिलास्तरीय शैक्षणिक अधिवेशन 26 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट. राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) का दो दिवसीय जिलास्तरीय शैक्षणिक अधिवेशन चेचट में 26 सितंबर से आयोजित होगा। इसको लेकर रविवार को कस्बे में खटिकान समाज की पंचायत में बैठक हुई। बैठक में उप शाखा रामगंजमंडी तथा जिला कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ उपशाखा के संरक्षक रामकुमार मीणा ने की। उपशाखा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा मंत्री उदयशंकर नावरिया को सेक्टर प्रभारी बनाया गया। चेचट में प्रहलाद बोरिया, भगवान स्वरूप पाठक, त्रिलोक, रतिराम, मोड़क में रामकुमार मीणा, रमेश मेहरा, रामकुमार मेहरा, ढाबादेह में गोकुल प्रसाद, सोहनलाल मीणा, सत्यनारायण मीणा, सुकेत में राजाराम मीणा, ललित कारपेंटर, बालचंद धाकड़, ओमप्रकाश यादव, रामगंजमंडी में लक्ष्मीनारायण मीणा, उदयशंकर नावरिया, देवली में रमेश कर्पूर, विजय सिंह संपर्क करेंगे।

मोड़कगांव। राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चेचट में होगा। संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सरपंच पूजा सुमन करेंगी। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा होंगी।