पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में की थी मासूम की हत्या

नशे में की थी मासूम की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकेत में मासूम की हत्या का केस

रामगंजमंडी/सुकेत. सुकेतमें मासूम की हत्या से पहले आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। परिवार से पुरानी जान-पहचान होने से मासूम ने आरोपी पर सहजता से विश्वास कर लिया। आरोपी ने शराब के नशे में मासूम की जान ले ली। आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है।

सलावद रोड पर कोटा स्टोन फैक्ट्री में रहने वाले मजदूर परिवार के छह वर्षीय बालक को सोमवार शाम को आरोपी बाबू कुम्हार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाबू पूर्व में इसी फैक्ट्री के पास दूसरी फैक्ट्री में काम करता था। तब से ही बालक उसके पास खेलने आता था। सोमवार को बाबू शराब पीकर फैक्ट्री पर पहुंचा था। वहां उसने मासूम को बुलाया और अपने साथ साइकिल पर बैठाकर ले गया। बाद में बाबू अकेले ही मासूम को बड़ोदिया सलावद के बीच जंगल में ले गया, जहां मासूम की हत्या कर दी और शव को वहीं फेंककर सुकेत लौट आया। मामले की जांच कर रहे मोड़क थानाप्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में होने से यह वारदात करना कबूल किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।