मोड़क में िवधायक ने किए 11 लोकार्पण
मोड़क गांव. कस्बेमें बुधवार को सामुदायिक भवन सीसी रोड सहित 11 कार्यों का लोकार्पण किया गया। यहां हुए अलग-अलग कार्यक्रम में विधायक चंद्रकांता मेघवाल, जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा और बीडीओ जेपी मीणा ने सात जगह सीसी रोड, एक सामुदायिक भवन, तीन पुलियाओं का लोकार्पण किया। साथ ही मेघवाल बस्ती में सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए शिलान्यास किया। इस दौरान सरपंच सावित्री मीणा, उपसरपंच ओम जैन, रमेश मीणा, सचिव अशोक सेन, कमलेंद्र सिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।
मोड़क गांव। सामुदायिक भवन का लोकार्पण करती विधायक जिला प्रमुख।