जनसुनवाई की तैयारी शुरू
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम से पहले की तैयारी क्षेत्र में भी शुरू हो गई है। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम की तैयारी के लिए स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार से जनसुनवाई शुरू कर दी है, जो 21 सितंबर तक चलेगी।
एसडीएम एसडी मीणा ने बताया कि सोमवार को हिरियाखेडी, सहरावदा, पीपल्दा, कूकडाखुर्द, खीमच मोड़क स्टेशन पर जनसुनवाई की गई। यहां पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई और लोकल स्तर की समस्याओं का यहीं पर निदान किया गया। साथ ही अन्य समस्याओं को जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
एसडीएम मीणा ने बताया कि मंगलवार को देवलीकलां, खेडारुद्धा, घाटोली, अलोद, सालेडाखुर्द हाथियाखेडी में जनसुनवाई होगी। वहीं बुधवार को बडोदियाकला, चेचट, मोड़क गांव, मदनपुरा, खेडली बुधखान में जनसुनवाई की जाएगी।