पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह योजना में पंजीयन के लिए लगी भीड़

भामाशाह योजना में पंजीयन के लिए लगी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क गांव| भामाशाहयोजना में पंजीयन के लिए बुधखान और रीछड़िया ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय शिविर सोमवार से प्रारंभ हुआ। यहां पर पंजीयन के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही। ऐसे में पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। बुधखान पंचायत में बुधखान फतेहपुर गांव के लोगों का पंजीयन किया गया। यहां पर कुल 230 पंजीयन हुए। पटवारी महेंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार को गुणदी साहनखेड़ा और बुधवार को सालेड़ा राजूखेड़ा गांव के लोगों का योजना में पंजीयन किया जाएगा।

मोड़क गांव. बुधखानग्राम पंचायत में लगे भामाशाह योजना शिविर में उमड़ी भीड़।