ढाबला खींची की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल
मोड़क स्टेशन। क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि।
रामगंजमंडी। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अतिथि।
भास्कर न्यूज | रामगंजमंडी
गोयंदागांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में रामगंजमंडी को हराकर ढाबला खींची ने खिताब पर कब्जा किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमणसिंह शक्तावत और विशिष्ट अतिथि भूपेंद्रसिंह शक्तावत जयदीपसिंह थे। अध्यक्षता युकां के प्रदेश सचिव देवेंद्रसिंह ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
सुकेतने कोल्हा गांव को 3 विकेट से हराया
सुकेत।तीन टापरी सेमलखेड़ी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता तीन टापरी के मैदान में हो रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया। प्रथम मैच ग्राम कोल्हा सुकेत के बीच हुआ। इसमें सुकेत टीम विजयी रही। सुकेत के बॉलर भरत ने अच्छी शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए। फाइनल 29 फरवरी को होगा। शुभारंभ अवसर पर शिवसिंह सिसोदिया, अरनिया सरपंच रामदयाल, मुन्नालाल दायमा, रतीराम, किशन कछावा, पिंटू मेहरा, मदनसिंह, शिवकरण अन्य मौजूद रहे।
गब्बरक्लब ने मोड़क क्लब को 64 रन से हराया
मोड़कस्टेशन. कस्बे में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला गया। फाइनल मैच मोड़क क्लब और गब्बर क्लब के बीच हुआ। इसमे गब्बर क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 अोवर में 124 रन बनाए और मोड़क क्लब को 125 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में मोड़क क्लब की पूरी टीम 60 रन पर आउट हो गई। 64 रन से गब्बर क्लब विजयी हुआ। विजेता टीम के कप्तान गब्बर को सरपंच प्रतिनिधि जुगल मेवाड़ा ने नकद राशि और ट्रॉफी सौंपी। उपविजेता रही मोड़क क्लब को भी नकद राशि और ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार गब्बर क्लब के मतलूब को मिला। जुगल मेवाड़ा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर कमेटी सदस्यों और खिलाड़ियों को को धन्यवाद दिया।
क्रिकेटप्रतियोगिता आज से 30 वार्डों की टीमें भाग लेंगी
रामगंजमंडी.शहर में 11 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से प्रारंभ होगी। आयोजक कृषि उपजमंडी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राजा ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के सभी 30 वार्डों की टीमें भाग लेंगी। सोमवार सुबह 11 बजे साबू क्रीड़ांगन में होने वाले समारोह में पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा प्रधान भगवानसिंह धाकड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समारोह में पालिका उपाध्यक्ष ओम गुर्जर, उपप्रधान मोतीलाल अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र काला, कमलेंद्रसिंह हाड़ा, खाद्य पदार्थ व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, शुभमसिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।