उप प्रधान अहीर ने सुने अभाव अभियोग
मोड़क स्टेशन। उपप्रधानमोतीलाल अहीर ने गुणदी, सोहनखेड़ा, फतेहपुर आदि गांवों का दौरा कर लोगों के अभाव अभियोग सुने। गुणदी में पाइप लाइन फूटने के कारण तीन दिन से पानी नहीं आने के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है। पानी नहीं आने के कारण खेल भी नहीं भर पा रही। पशुपालक परेशान हैं। सभी गावों में बिजली के बिलों में रही भारी बढ़ोतरी के कारण किसान परेशान हैं। बढ़ी हुई रीडिंग से किसानों के बिजली के बिल आने के कारण किसान बिजली विभाग के चकर काट रहे हैं। अहीर ने मौके से ही उप जिला कलेक्टर जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात कर पानी की व्यवस्था सुचारु कर बढ़े हुए बिजली के बिलों को दुबारा रीडिंग लेकर दुरुस्त करने की मांग की।
मोड़क स्टेशन। पुरानी का खैळ का निरीक्षण करते उप प्रधान मोतीलाल अहीर।