पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नमाना में पाइप लाइन टूटी, दो दिन से नहीं टपके नल

नमाना में पाइप लाइन टूटी, दो दिन से नहीं टपके नल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क स्टेशन। नमानागांव में नलों में दो दिन से पानी नहीं टपक रहा है। इसके कारण गांव के लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। गांव वालों ने बताया कि दो दिनों से नलों में पानी नहीं आने से पीने के पानी और जानवरों के लिए पानी की काफी समस्या हो गई है। पीने का निजी नलकूप, कुओं और हैंडपंपों से लाना पड़ रहा है। जानवरों को भी पानी पिलाने के लिए इधर-उधर लेकर भटकना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जलदाय विभाग के एईएन बलभद्र शर्मा ने बताया कि नमाना गांव के पास चल रहे तालाब निर्माण की मशीन से पाइप लाइन टूट गई है। इसको सही करवाने के लिए कर्मचारी को बोल दिया है। पाइप लाइन सही होते ही सुचारु रूप से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

मोड़क स्टेशन। नल पर खाली बर्तन।

खबरें और भी हैं...