खीमच में पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार, कलशयात्रा निकाली
मोड़क स्टेशन | खीमचगांव के सबसे पुराने मंदिर का पुन: निर्माण किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने पर मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई। मंदिर में शीतला माता, ब्रह्माणी माता, काली माता, चामुंडा माता की मूर्तियों की स्थापना की गई। इस अवसर पर पहले कलशयात्रा निकली गई, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बुधवार को मंदिर मर हवन और पूर्णाहुति होगी। गांव के अरविंद गोयल ने बताया कि मंदिर काफी सालों पुराना था। इसका जीर्णोद्धार करवाया गया। मंदिर के दर्शन के लिए काफी दूर-दूर से भक्त आते हैं। मंदिर में मूर्तियों को स्थापित करने के लिए पूरे गांव में हर्ष का माहौल था। सभी गांव वालों ने पूर्ण रूप से अपने कार्यों को बंद रखा। कलशयात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई।
मोड़क स्टेशन। मंदिर जीर्णोद्धार के मौके पर खीमच गांव में कलशयात्रा निकालती महिलाएं।