मोरों में बीमारी फैली फॉरेस्ट टीम जांचेगी
पीपल्दागांव में राष्ट्रीय पक्षी मोरों में से कुछ बीमार हो गए। एक मोरनी ज्यादा बीमार थी। गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे पड़े होने पर गांव के ही चेतन और सोनू घर ले आए और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
सोनू ने बताया कि समय रहते अगर मोरनी को पेड़ के नीचे से नहीं लाते तो शयद आवारा कुत्ते उसे मार डालते। मोरनी के आंख पर चोट भी लगी हुई है। उसके शरीर पर निशान दिखाई दे रहे हैं।
इलाजकिया जाएगा
रेंजरलीलाराम शर्मा ने बताया कि मोरनी को देखने के लिए डॉक्टर और गार्ड को बोल दिया है। वे गांव में जाकर मोरनी और बाकी मोरों की भी स्थिति देखेंगे और इलाज किया जाएगा।