बिजली कटनेक्शन काटने पर तकनीकी सहायक को पीटा
मोड़क स्टेशन | बिजलीबिलों का बकाया होने पर राशि जमा नहीं करवाने के कारण कनेक्शन काटने पर दो उपभोक्ताओं ने तकनीकी सहायक के साथ मारपीट कर दी। गुरुवार को मोड़क गांव में हुई इस घटना के संबंध में तकनीकी सहायक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाधिकारी अजीत बगडोलिया ने बताया कि जेवीवीएनएल के तकनीकी सहायक चंदनकुमार चौहान द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में चंदनकुमार ने बताया कि वे अपने साथी भैरूलाल के साथ उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों की बकाया राशि का जमा कर रहे थे। धाकड पंचायत भवन के पास मोड़क गांव निवासी बृजेशकुमार चीता और उसका भाई नरेश चीता उनके पास आए और कनेक्शन काटने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इन पर निगम का 26287 रुपए बकाया है। इस कारण इनका कनेक्शन काट दिया गया था। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
बिजलीचोरी के 9 मामले पकड़े, 1.20 लाख जुर्माना
सुकेत.विद्युतनिगम द्वारा बिजली चोरी बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत लंकातलाई, कोली मोहल्ला, बड़ा बाजार, पीलियाखाळ, बड़ी मस्जिद के पीछे अन्य जगहों पर जेईएन मुकेश चौहान कर्मचारियों ने 9 जगह अवैध कनेक्शन पकड़े। इन पर 1 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना किया गया। 15 बकायादारों के कनेक्शन काटे, जिनकी राशि करीब 1 लाख 90000 रुपए है। चौहान ने बताया कि आए दिन बिजली की आंख मिचौली का कारण अवैध कनेक्शन ही है। इससे लोड बढ़ा जाता है और लाइन फाल्ट हो जाती है। इन सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।