पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माण कार्यों से फूट रही हैं पाइप लाइनें, कई इलाकों में जल संकट

निर्माण कार्यों से फूट रही हैं पाइप लाइनें, कई इलाकों में जल संकट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन की खुदाई के दौरान लापरवाही बन रही आफत

क्षेत्रके कुछ गांवों में विकास कार्य जलापूर्ति में बाधा बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को तो परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही जलदाय विभाग को भी मशक्कत करनी पड़ रही है।

शहर सहित क्षेत्र के अधिकतर गांवों कस्बों में रावतभाटा-पचपहाड़ पेयजल योजना से जलापूर्ति की जाती है। इसके लिए रावतभाटा से पाइप लाइन के माध्यम से पानी लाया जा रहा है। मुख्य पाइप लाइन से विभिन्न स्थानों पर डिस्ट्रीब्यूटरी लाइन जोड़कर गांवों कस्बों में जलापूर्ति की जाती है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन का जाल बिछा हुअा है। जलदाय विभाग की ओर से अभी एकांतरे जलापूर्ति की जा रही है। यानी 48 घंटे में एक बार पानी सप्लाई होता है। इसमें भी कई बार बाधा जाने से जलापूर्ति तीन-चार दिन तक ठप होना सामान्य बात है।

बीते कुछ दिनों में कई गांवों में चल रहे अलग-अलग कार्यों के चलते पाइन लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। इससे जलापूर्ति बाधित हो रही है। पिछले दिनों शहर के समीप खैराबाद में मुख्य मार्ग पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से इसे ठीक करने के लिए एक दिन का शटडाउन लेना पड़ा। ऐसे में शहर के साथ खैराबाद, रावली और इनके जुड़े गांवों में जलापूर्ति ठप रही।

24तक बिल जमा नहीं तो काटेंगे नल कनेक्शन

जलदायविभाग अब अपने बकायादारों पर सख्त हो गया है। विभाग ने नए बिल सहित पुराने बकाया बिल 24 फरवरी तक जमा कराने के उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं। जलदाय विभाग के एईएन ने बताया कि जो उपभोक्ता बकाया राशि 24 फरवरी तक जमा नहीं कराएंगे, उनके नल कनेक्शन मार्च में काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बकायादारों को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद सभी बकायादारों ने राशि जमा नहीं करवाई।

निमानामें 4 दिन से नहीं आया पानी

भास्कर न्यूज. मोड़क स्टेशन

निमानागांव में पिछले चार दिन से नलों में पानी नहीं रहा है। ग्रामीण परेशान हैं। गांव में पानी की सप्लाई लाइन फूटी पड़ी है। इसको जोड़ा नहीं गया। लाइन को गांव में चल रहे तालाब निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन ने तोड़ दिया था। ग्रामीणों को 2 किमी दूर निजी कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। पशुओं के पानी के लिए भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को चेतावनी दी है कि यदि लाइन सही नहीं की गई, तो मुख्य सड़क से जाम करेंगे। पाइप लाइन टूटने से दुहनियां गांव में भी नल नहीं रहे हैं।

कर्मचारीबारी-बारी से लाइनों को सही कर रहे

एईएनबलभद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बिछाई गई कई स्थानों पर नल की लाइनें काफी गांवों में टूट गई हैं। सभी जगह निर्माण कार्यो के कारण लाइनें फूटी हैं। कर्मचारी बारी-बारी से लाइनों को सही कर रहे हैं। कर्मचारी टूटी लाइन को सही कर रहे हैं, जल्दी ही सप्लाई सही कर दी जाएगी।

मोड़क स्टेशन। निमाना गांव में जलस्वावलंबन योजना में निर्माण कार्य के दौरान टूटी पानी की पाइप लाइन।

खबरें और भी हैं...