धड़ल्ले से हो रही है ओवरलोडिंग
मोड़क स्टेशन . क्षेत्र में अभी भी चारे से भरे वाहन बेधड़क सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद बी इन पर माकूल कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि ऐसे वाहनों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा हुआ है। गुरुवार सुबह भी ढाबादेह से एक वाहन गुजरा। रोक कर पूछा, तो उसने सुकेत क्षेत्र के खेतों से सरसों का चारा भरकर लाना बताया और दरा के आगे कोई सिंघपुरा गांव ले जाना बताया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह तीन दिन से जा रहा है, लेकिन किसी ने नहीं टोका। सुकेत से लेकर दरा तक दो पुलिस थाने, दो पुलिस चौकियां और दो परिवहन विभाग के दस्ते रास्ते में पड़ते हैं।