मोड़क गांव भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु
कस्बेमें नीलकंठ महादेव मंदिर को एक वर्ष पूरा होने पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
यहां पर मंगलवार को शोभायात्रा निकालकर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया था। यहां पर पंडित गोवर्धन नागर प्रतिदिन दोपहर 12 से चार बजे तक भागवत का वाचन कर रहे हैं। भागवत का समापन 15 फरवरी को होगा।
कथामें लगाया छप्पन भोग
रामगंजमंडी.शहरमें जुल्मी रोड स्थित एचएस कॉलोनी में शिव मंदिर पर पांच दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुरुवार को श्री गोवर्धननाथ का पूजन कर छप्पन भोग लगाया गया। कथावाचक ध्रुवकृष्ण महाराज ने कथा में भगवान की भक्ति का महत्व बताया गया। श्रद्धालु भजनों पर नाचने लगे। इस दौरान मदनलाल गुप्ता, मोतीलाल बैरागी, रामदयाल राठौर, रमेश धाकड़, अशोक गुप्ता घनश्याम आदि मौजूद थे।
मोड़क गांव. भागवत कथा में आरती करते श्रद्धालु।