पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज की वॉल्वो बस भी असुरक्षित हो जाता है याित्रयों का सामान चोरी

रोडवेज की वॉल्वो बस भी असुरक्षित हो जाता है याित्रयों का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू से जयपुर जाने वाली वोल्वो बस में तीन माह में दो लैपटॉप हुए चोरी, यात्री ने दर्ज कराया मामला

भास्करन्यूज | सिरोही

राजस्थानरोडवेज की वॉल्वो बस में यात्रा करना भी अब सुरक्षित नहीं रहा। माउंट आबू से जयपुर जाने वाली वोल्वो बस में चोरी की वारदातें होने लगी है। दो दिन पहले सिरोही से जयपुर के लिए वोल्वो बस में सवार हुए एक यात्री का लैपटॉप चोरी हो गया। इस मामले में यात्री ने कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इधर, रोडवेज मुख्य प्रबंधक को भी लैपटॉप का पता लगाने के लिए शिकायती पत्र सौंपा।

जयपुर हाल कबूतर चौक सिरोही निवासी रतनसिंह राठौड़ पुत्र सुमेरसिंह ने रोडवेज प्रबंधक इम्तियाज अली को दिए पत्र में बताया कि वे एक एनजीओ में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा वे आवश्यक कार्य से 20 सितंबर की रात 9.30 बजे रोडवेज की वॉल्वो बस से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में उनका लैपटॉप चोरी हो गया। उन्होंने इसकी सूचना कंडक्टर बस चालक को दी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। जयपुर रोडवेज में शिकायत दर्ज करवानी चाही तो उन्होंने शिकायत सिरोही में दर्ज करवाने को कहा। यात्री ने बताया कि लैपटॉप में उनके कीमती डाटा फीड किए हुए है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है।

तीनमाह में दूसरी बार लैपटॉप चोरी : माउंटआबू-जयपुर वॉल्वो बस में पिछले तीन माह में दो लैपटॉप चोरी हो चुके हैं। रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि करीब तीन माह पूर्र्व भी उनकी संस्था के एक अधिकारी का लैपटॉप इसी बस से चोरी हो गया था। वॉल्वो बस की यात्रा सबसे सुरक्षित यात्रा होने के बावजूद सामान चोरी की वारदात होना रोडवेज प्रशासन की गंभीर चूक हैं। इसके लिए उन्हें यात्री का हर्जाना भी देना पड़ सकता है।

मुख्यालयभेजी जा रही है शिकायत

^वॉल्वोबस से यात्री के सामान की चोरी होना गंभीर बात है। इस मामले में जयपुर मुख्यालय को लिखित में शिकायत भेजी जा रही है, ताकि दुबारा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। -इम्तियाजअली, मुख्यप्रबंधक, रोडवेज, सिरोही