पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिरों में लगाए जाएं सीसीटीवी : एसपी

मंदिरों में लगाए जाएं सीसीटीवी : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के पुलिस थाने में एसपी राजीव पचार ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने सदस्यों से आगामी नवरात्रि महोत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्व में हुई चोरी की वारदातों पर बातचीत की। एसपी ने बताया कि तरूंगी भीमाना में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी की वारदात बहुत दुखद है।

इस प्रकार की वारदात होना यह साबित करता है कि आपस में मेलजोल सौहार्द कम हो गया है। बड़े मंदिरों में जहां पर कीमती मूर्तियां है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए एवं जहां छोटे मंदिर हैं वहां पर सुबह गहने लाकर शाम को पुन: वापस ले जाने चाहिए, ताकि मंदिर में चोरी की वारदात नहीं हो। सीएजी सदस्यों को चोरी की वारदातों को लेकर सतर्क रहने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख पुलिस थाने में सूचना देनी चाहिए। एसपी ने चोरी जैसी वारदातों पर नजर रखने के लिए आगामी दिनों में बीट कांस्टेबल की ओर से क्षेत्र में रात को रूकने के संबंध में बताया, जिसके लिए सीएलजी सदस्यों को सहयोग करने की अपील की। बैठक में वार्ड पंच नीबाराम माली, जिला सीएलजी सदस्य गोपालजी सेानी, भारजा सरपंच कालूराम जणवा, गवरी शंकर प्रजापत, जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, ईश्वरदास वैष्णव, दिनेश पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य भूराराम प्रजापत, मुकेश ओझा समेत सीएलजी सदस्य मौजूद थे।

माउंटआबू. शांतिसमिति की बैठक शनिवार को थाना प्रभारी सज्जन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके सीआई ने कहा कि हर पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। बैठक में नवरात्रि महोत्सव, रामलीला, दशहरा महोत्सव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मुराद खान, अनिल चतुर्वेदी, संजय गुप्ता, मुख्तियार खान, गणेश मल, हरिसिंह, देवीलाल बामणिया, गौरव कौशिक, दिलीप गोयल, भीमसिंह, प्रहलाद आदिवाल, अमित मकवाना समेत नवरात्रि महोत्सव समिति, गरबा मंडल आयोजन सदस्य रामलीला समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

अनादरा.पुलिसथाना परिसर में शनिवार को एएसपी संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में नवरात्रि दीपावली पर्व पर शांति सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस मौके थाना अधिकारी रविंद्र चारण, एसआई केवलचंद, हैडकांस्टेबल उदाराम विश्नोई, कांस्टेबल संतोष कुमार, समाज सेवी नारायणसिंह, ग्राम सभा अध्यक्ष गोविंद राम, समिति सदस्य केसाराम कोली, लक्ष्मणराम कोली और टोकरा ग्राम सभा अध्यक्ष जगाराम देवासी समेत ग्रामीण मौजू