पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़ित परिवार का थाने के बाहर दूसरे दिन भी अनशन जारी

पीड़ित परिवार का थाने के बाहर दूसरे दिन भी अनशन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी का राजफाश नहीं होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी

भास्करन्यूज | रोहिड़ा

समीपवर्तीतरुंगी भीमाना में हुई लाखों के जेवरातों की चोरी की वारदातों का राजफाश करने की मांग को लेकर नाराज पीडि़त परिवार सहित समाज के ग्रामीणों का दूसरे दिन भी पुलिस थाने के बाहर अनशन जारी रहा।

पीडि़त परिवार के छह सदस्यों ने चोरी का राज खुलने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। शाम को माउंट आबू डीएसपी प्रीति कंकाणी ने थाने पहुंच ग्रामीणों से समझाईश की, लेकिन पीडि़त परिजन अपनी जीद पर अड़े रहे। उल्लेखनीय है कि गत 6 दिसंबर 2013 को तरुंगी गांव में मगनलाल पुत्र जोधाजी जणवा चौधरी के मकान में दिन दहाड़े हुई लाखों के गहने 90 हजार रुपए की नकदी की चोरी एवं 8 सितंबर 2014 को भीमाना में केसाराम पुत्र लीलाजी जणवा चौधरी के घर में दिन दहाड़े हुई लाखों के सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की वारदातों के राजफाश की मांग को लेकर पीडि़त परिवार सहित ग्रामीणों ने रविवार को रैली निकाल कर थाने के बाहर अनशन पर बैठ थे। सोमवार को दूसरे दिन भी पीडि़त परिवार सहित ग्रामीणों का अनशन जारी रहा। पीडि़त परिवार के केसाराम चौधरी मगनलाल चौधरी ने बताया कि चोरी का राज नहीं खुलने तक पुलिस थाने के बाहर अनशन जारी रहेगा। दूसरे दिन भीमाना निवासी केसाराम पुत्र लीलाजी चौधरी, कन्याबेन पुत्री केसाराम चौधरी, तरूंगी निवासी मगनलाल पुत्र जोधाजी जणवा चौधरी, पंकुदेवी प|ी मगनलाल चौधरी, भीमाना निवासी मीरा देवी प|ी रामारामजी जणवा चौधरी एवं वाटेरा निवासी नीबाराम पुत्र राजाजी जणवा चौधरी पुलिस थाने के सामने अनशन पर बैठे। शेष|पेज13





शिवसेना के कार्यकर्ता भी समर्थन में बैठेंगे अनशन पर

शिवसेना के अध्यक्ष शिवलाल चौधरी ने बताया कि भीमाना तरूंगी की लाखों की चोरी का राज नहीं खुलने पर शिव सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी पीडि़त परिवार जणवा समाज का समर्थन करेंगे। यदि अगले दो दिन में चोरी का राज नहीं खुला तो पीडि़त परिवार के साथ शिव सैनिक भी अनशन पर बैठेंगे।

नहीं ली किसी ने सुध

तरुंगीभीमाना में हुई चोरी की वारदातों का राजफाश करने की मांग को लेकर नाराज पीडि़त परिवार सहित ग्रामीण दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे, लेकिन पीडि़त परिवार की सुध लेने कोई अधिकारी पहुंचे जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। शाम को पुलिस उप अधीक्षक माउंट आबू प्रीति कंकाणी रोहिड़ा