- Hindi News
- सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आज सर केएम स्कूल के खेल मैदान में लगाया जाएगा अल्पदृष्टि दोष जांच शिव
सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आज सर केएम स्कूल के खेल मैदान में लगाया जाएगा अल्पदृष्टि दोष जांच शिविर
आंखों से कमजोर बच्चों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
अच्छी खबर
कक्षापहली से आठवीं तक अध्ययनरत आंखों से कमजोर बच्चों की जांच, लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन तक का समस्त खर्चा सरकार उठाएगी। इसके लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर सर केएम स्कूल के खेल मैदान में अल्पदृष्टि जांच शिविर लगाया जाएगा। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के बैनर तले सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित इस शिविर में संदर्भ शिक्षकों की ओर से चिह्नित अल्पदृष्टि के बच्चे भाग लेंगे।
शेष|पेज13
शिविरमें भौरुका चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ बच्चों की जांच करेंगे। शिविर में चिन्हित बच्चों की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। फिर सरकार अपने खर्चे से जरूरत के मुताबिक बच्चों के लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए जाएंगे। बच्चों को शिविर में लाने वाले अभिभावक, शिक्षक बच्चे के लिए शिविर में भोजन की व्यवस्था रहेगी तथा आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा।
काउंसलिंगमें किया अभिभावकों की शंकाओं का समाधान
ऑपरेशनके बाद चयनित बालक-बालिका एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग होगी। ऑपरेशन करने वाली संस्था की ओर से आयोजित 15 मिनिट की काउंसलिंग में संस्थाओं के विशेषज्ञ अभिभावकों को पोस्ट ऑपरेटिव केयर तथा फोलोअप कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
सहभागिता के लिए किए है प्रयास
^अल्पदृष्टिदोष जांच शिविर में पीडि़त बच्चों की अधिकाधिक सहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रयास किए गए है। शिविर में जिले के 6 से 14 आयु वर्ग या कक्षा 8 तक अध्ययनरत दृष्टि दोष से पीडि़त कोई भी बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। बच्चों की जांच, लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन तक का समस्त खर्चा सरकार उठाएगी। शिविर में भौरुका चेरिटेबल ट्रस्ट के विशेषज्ञ जांच करेंगे। शिविर में आने वाले सभी बच्चों उनके अभिभावकों के लिए आने जाने का किराया और भोजन की व्यवस्था रहेगी। -कांतिलालखत्री, अतिरिक्तपरियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, सिरोही
ऑपरेशन के बाद दो फॉलोअप भी होंगे
ऑपरेशनके बाद ऐसे बच्चों की जांच के लिए संबंधित अस्पताल में दो फॉलोअप भी होंगे। ऑपरेशन करने वाली संबंधित संस्था को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से प्रति बालक 500 रुपए का भुगतान किया जाएगा। ऑपरेशन करने वाली संस्था को भुगतान