पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में शांति का दिया संदेश

जीवन में शांति का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पांडव भवन में चल रहे साप्ताहिक शिवरात्रि महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी ने कहा कि विकारी मनोवृत्तियों का त्याग करने से जीवन में शान्ति की महक बिखरेगी। संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका, युवा प्रभाग की अध्यक्ष दादी रतनमोहिनी ने कहा कि मनोंविकारों को मानसिक रूप से परमात्मा शिव पर अर्पण करके जीवन में पवित्रता आत्मा को बुराइयों से बचाने का महाव्रत लेना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना होगा। संगठन की ज्ञान सरोवर निदेशिका डॉ. निर्मला ने कहा कि चारों ओर विकारों का घमासान मचा हुआ है। ऐसे घोर अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना केवल परमात्मा का ही कर्तव्य है। खेल प्रभाग राष्ट्रीय संयोजिका शशि बहन ने कहा कि सृष्टि में तमोप्रधानता अज्ञानता चरम सीमा तक पहुंच चुकी है। इस अवसर पर दादी पूर्ण शांति, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका मुन्नी बहन, संगठन के जर्मनी सेवाकेंद्रों की संचालिका सुदेश बहन, सुधा बहन रशिया, रजनी बहन जापान और ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा ने भी विचार व्यक्त किए।

माउंटआबू. कार्यक्रमको संबोधित करती दादी।

माउंट आबू. ब्रह्माकुमारीसंस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।