पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को 4 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान सहायता दी

किसानों को 4 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान सहायता दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को 4 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान सहायता दी

सिरोही|कृषि विभाग ने चयनित किसानों को सिंचाई पाइप लाइन कार्यक्रम, खेत तलाई योजना समेत ग्रीन हाउस के निर्माण आदि कृषि क्षेत्रों में विशेष कार्य किए। कृषि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए माउंट आबू, कोजरा, नादिया, नया सांगवाड़ा में 88.20 लाख रुपए व्यय कर 8 ग्रीन सैडनेड हाउस विकसित किए गए हैं। बूंद-बूंद सिंचाई में 246 लाख रुपए, जिप्सम योजना में 1.20 लाख रुपए, फव्वारा संयन्त्र में 48.48 लाख रुपए की अनुदान सहायता दी गई है। 86 किसानों को सौर उर्जा सैट उपलब्ध कराए गए। पौध संरक्षण, बीज चारा मिनीकिट्स वितरण, मृदा जांच संरक्षण, उर्वरक एवं वितरण, उर्जा नवीकरण के साधन शामिल हैं। सिंचाई पाइप लाइन योजना के अन्तर्गत 84 कि.मी. पाइप लाइन पर 22.96 लाख रुपए का अनुदान सहायता कृषकों को मुहैया कराई गई है। वहीं खेत तलाई निर्माण पर 4.20 लाख की 10 जल हौज निर्माण पर 580 लाख की सहायता दी गई है। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए 140 अनुमोदित कृषि यंत्रों की खरीद पर 10.85 लाख रुपए की सहायता दी गई। साढ़े 15 हजार से अधिक किसानों को बीज के तथा 4600 किसानों को चारा मिनीकिट्स दिए गए।