पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान के तहत वार्डों में की सफाई

स्वच्छता अभियान के तहत वार्डों में की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के खेल प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके शशि बहन ने कहा कि तन मन की स्वच्छता के साथ अपने आस पास के स्थानों की स्वच्छता बहुत अनिवार्य है। स्वच्छता से अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है। वे रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत वार्डों की सफाई करने के लिए एकत्रित हुए वार्ड के लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान की श्रृंखला कायम रहनी चाहिए। इस मौके पार्षद जोगेंद्र आदिवाल, नारायणसिंह भाटी और भरत लालवानी, पालिका के सफाई निरीक्षक मूलचंद बैरवा, जगदीश कल्याणा की देखरेख में वार्ड संख्या 18, 19 और 20 के लोगों ने साफ-सफाई की। विभिन्न स्थानों की साफ सफाई कर एकत्रित किए गए कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए पालिका को सौंप दिया।

माउंट आबू. शहरमें अभियान के तहत सफाई करते वार्ड के लोग।