पर्यटकों के ठहराव को लेकर बैठक आज
माउंट आबू| हिलस्टेशन माउंट आबू में दर्शनीय स्थलों में बढ़ोतरी पर्यटकों की आवक में वृद्धि करने तथा उनके यहां अधिक ठहराव को लेकर गुरुवार को पालिका पुस्तकालय में सवेरे 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने बताया कि बैठक में माउंट आबू के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करने आने वाले सैलानियों को नए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए माउंट आबू के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पर्यटन विस्तार को लेकर संगठनों के सुझावों के अनुरूप विचार विमर्श किया जाएगा।