- Hindi News
- माउंट आबू को स्मार्ट सिटी घोषित करने की मांग
माउंट आबू को स्मार्ट सिटी घोषित करने की मांग
सिरोही| माउंटआबू नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश थिंगर ने जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी से मिलकर हिल स्टेशन में विकास के प्रस्तावों का पत्र सौंपा। पत्र में बताया कि राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू को स्मार्ट सिटी घोषित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी सीवरेज योजना को शुरू करने, रोड साईनेज के लिए बजट जारी होने के बावजूद जेडीए जयपुर द्वारा काम शुरू नहीं करने, किचन गार्डन में डबल स्टोरी पार्किंग, लंबित सालगांव योजना को शुरू करवाने, माउंटआबू के लिए मास्टर प्लान बनाने, अंडर ग्राउंड बिजली व्यवस्था, रिक्त पड़े पालिका कर्मचारियों के पदों को भरने, पोलोग्राउंड और नक्की को डवपल करने के लिए 1-1 करोड़ का बजट जारी करवाने की मांग
सिरोही. माउंट आबू पालिका अध्यक्ष ने राज्यमंत्री से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।