पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्माकुमारी संगठन ने मनाई शिवरात्रि

ब्रह्माकुमारी संगठन ने मनाई शिवरात्रि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी ने कहा कि शिवरात्रि महापर्व नवसृष्टि सृजन का यादगार है। अज्ञानता विनाश के प्रतीक इस पर्व की महता को जानकर उसका अनुसरण करने से शिव परमात्मा के वरदानों की अनुभूति होती है।

वे बुधवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में साप्ताहिक शिवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि देह-अभिमान सभी प्रकार की बुराइयों की जड़ है। इस मौके संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि ज्ञानसूर्य परमात्मा के सन्मुख रहने उसका चिन्तन करने से आत्मा पर चढ़ी विकारी कट खत्म होती है। ज्ञान सरोवर निदेशिका डॉ. निर्मला ने कहा कि बार-बार देह का चिन्तन करने से आत्मा के ऊपर विकारों की परत चढ़ी है जिससे मुक्ति पाने को अपनी वृति को संपूर्ण रूप से निर्विकारी बनाने की जरूरत है। संगठन के जर्मनी सेवाकेंद्रों की संचालिका बी. के. सुदेश बहन ने शिवरात्रि पर्व पर सूक्ष्म रूप से मन में व्याप्त नकारात्मक संकल्पों को त्यागने पर बल दिया। वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बी. के. मुन्नी बहन ने कहा कि जीवन समय के महत्व को समझ हर पल को सफल करने वाला ही महान है। इस अवसर पर ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा, खेल प्रभाग संयोजिका बी.के. शशि बहन, जापान से आई रजनी बहन, बी. के. शीलू बहन आदि ने भी शिवरात्रि महापर्व के विभिन्न पहुलओं पर विचार व्यक्त करते जीवन को तपोमय बनाने की जरूरत बताई।

माउंट आबू. शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती दादी तथा मौजूद संस्था के सदस्य।