माउंट आबू का पारा पहुंचा पांच डिग्री पर
हिलस्टेशन माउंट आबू का पारा एक दिन में दो डिग्री गिरने से सर्दी के तेवर तेज हो गए हैं। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सोमवार को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में हुई गिरावट से एकाएक सर्दी का असर बढ़ गया है। तापमान गिरने से माउंट आबू समेत जिलेभर में सर्दी का असर तेज हो गया है। हिल स्टेशन पर सवेरे वादियों पर हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं लोग भी दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। अल सुबह कामकाज पर जाने वाले लोगों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्दी से बचने के लिए सैलानियों तथा स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां की दिनचर्या भी देरी से शुरू हो रही है। सवेरे धूप निकलने के बाद ही पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल नजर रही है। वहीं शाम ढलते ही सड़कें सुनसान नजर रही है।