- Hindi News
- देर रात पुलिस ने सिरोही जिले में अचानक बढ़ाई गश्त, स्कूलों में विशेष निगरानी
देर रात पुलिस ने सिरोही जिले में अचानक बढ़ाई गश्त, स्कूलों में विशेष निगरानी
सिरोही | सिरोहीजिले में मंगलवार देर रात अचानक पुलिस की गश्त चैकिंग बढ़ा दी गई। पुलिस ने रोडवेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट होटल समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच की। स्कूल संचालकों को भी डीईओ की ओर से विशेष आदेश दिए गए हैं कि वे स्कूल परिसर, बस और आसपास विशेष निगरानी रखें। बताया जा रहा है कि सुबह किसी सिरफिरे ने फोन कर स्कूलों में किसी तरह वारदात करने की धमकी दी थी। वहीं अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर भी पुलिस ने अलर्ट बरता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस को एटीएस से किसी आतंकी घटना का इनपुट भी मिला था। वहीं सुबह एक सिरफिरे ने फोन पर स्कूलों में वारदात की धमकी भी दी थी। उसी संदर्भ में यह सारी चैकिंग की गई। इस बीच जिले की स्कूलों में सतर्कता बरतने निगरानी के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक सैय्यद अली सैयद ने बताया कि हमने स्कूलों की आस-पास निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इस बीच माउंट आबू में रात को पुलिस ने कई जगहों पर गश्त की। इस मामले में एसपी डॉ. राजीव पचार ने बताया कि यह केवल एक मॉकड्रिल थी, जिसके जरिए हमने पुलिस की सतर्कता और आमजन की जागरूकता को जांचा। वहीं अन्य सूत्रों की मानें तो इसका एक पक्ष यह भी है कि समीपवर्ती गुजरात राज्य के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चीन के राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए यह सारी कवायद की गई।