पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने सुनी जनसमस्याएं

सांसद ने सुनी जनसमस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटआबू| सिरोही-जालोरसांसद देवजी एम पटेल ने सोमवार को पिलग्रीम मार्ग पर ढुंढाई के एक सभा हॉल में शहरवासियों की समस्याएं सुनी तथा राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके शहर के अग्रसेन बाजार से कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शहर में होने वाली तोडफ़ोड़ से राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोर्ट के आदेश में 409 निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई से शहर के लोग डरे हुए हैं। इस मौके वाल्मीकि समाज ने समाज भवन के लिए आवंटित भूमि की मांग की। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ गांगडिया, जिला उपाध्यक्ष अर्चना दवे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला जैन आदि मौज्ूद थे।