पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका की आपातकालीन बैठक आयोजित

नगरपालिका की आपातकालीन बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू| नगरपालिकापुस्तकालय भवन में मंगलवार को पालिकाध्यक्ष लीलादेवी परमार ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में सांसद देवजी एम पटेल भी मौजूद थे। इस मौके सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि शहरवासियों की मूलभूत सुविधा एवं तोडफ़ोड़ अभियान से पहले लोगों के पक्ष को सुने जाने के लिए हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक जाने के लिए 5 सदस्यों के दल का गठन किया जाए तथा न्यायालय में जाने के लिए पालिका द्वारा खर्च से वकील नियुक्त किया जाए। इस मौके कार्यवाहक आयुक्त एच गुईटे, पालिका उपाध्यक्ष दिलीप टांक, पार्षद प्रवीण आलिका, रूपेश कुमार, रणजीत बनौधा, देवीसिंह, भंवरसिंह, जगदीश, पुष्पा कंवर, नीतू अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, निलम धानक, तुलसी मकवाना, युसूफ खान, हाजी मो. शाबीर कुरैशी, पवन शर्मा, निलम टांक विकास अग्रवाल समेत पार्षदगण मौजूद थे।