नवरात्रि दशहरा महोत्सव पर चर्चा
माउंट आबू| नगरपालिकापुस्तकालय भवन में नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा महोत्सव मनाने को लेकर एसडीएम एच गुईटे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि धार्मिक पर्व को आस्था उमंग के साथ मनाए तथा आयोजन स्थल की व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में नवरात्रि महोत्सव आयोजकों ने बिजली व्यवस्था साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था समेत नगर पालिका एवं प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जाने की मांग की। इस मौके रामलीला समिति, खोडियार माता गरबा मंडल, अग्रसेन गरबा मंडल, नवदुर्गे गरबा मंडल, अविनाशी अंबिका गरबा मंडल के संजय गुप्ता, मांगीलाल काबरा, अजय बंसल, ललित सिंह, अमित मकवाना, दिलीप गोयल, भीमसिंह देवड़ा समेत शंभू सिंह राव, संजीव संचेती, नरेंद्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष लीला देवी परमार मौजूद थे।