पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीटीवी पर थोड़ा सा खर्च, और हो सकती है जानमाल की सुरक्षा

सीसीटीवी पर थोड़ा सा खर्च, और हो सकती है जानमाल की सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिलस्टेशन माउंट आबू में थोड़ा-सा खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकते हैं, इससे जानमाल की सुरक्षा बढ़ेगी। माउंट आबू निवासी सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव पिछले चार सालों से दे रहे हैं। पूर्व एसडीएम ने भी इसके लिए नगरपालिका को कई बार पत्र लिखे और गत वर्ष अक्टूबर में कैमरे खरीदने का ऑर्डर भी कर दिया, लेकिन नगरपालिका की उदासीनता के कारण यह काम अब तक सार्थक नहीं हो सका। पुलिस भी कैमरे लगाने के लिए कई बार प्रशासन नगरपालिका को आग्रह कर चुकी है। अपराधियों पर नियंत्रण और उन तक पहुंचने के लिए पुलिस कैमरे लगाने के लिए शहरवासियों को जागरूक भी कर रही है। हालांकि, कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, लेकिन उसका फायदा केवल प्रतिष्ठान विशेष को मिल रहा है।

सुरक्षा भी जरूरी

^माउंटआबू में सालाना लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। फेस्टिवल सीजन में सड़कों पर वाहनों का तांता लगा रहता है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। -मुख्तियारखां पठान, महामंत्री,अरावली टैक्सी यूनियन, माउंट आबू

चर्चाओं तक सीमित

^माउंटआबू प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका होते हुए भी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा रहे हैं। पिछले चार सालों से कैमरे लगाने की बात पर केवल चर्चा हो रही है। इस शीघ्र फैसला लेने की जरूरत है। -गौरवगोयल, अध्यक्ष,अर्बुद व्यापार संघ, माउंट आबू

माउंटवासियों की जुबानी, लगने चाहिए कैमरे

ऐसा होना चाहिए कैमरा

>रिकॉर्डिंगक्षमता 24 घंटे हो।

>ऊंचाई ऐसी हो कि फुटेज पूरा सके।

>कैमरा का एंगल ऐसा होना चाहिए की ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र कवर हो।

>नाइट विजन पावर हो।

>बाहर बुलेट प्रूफ कैमरा ही लगाएं।

माउंट आबू में यहां लगाए जाने हैं कैमरे

>एमकेचौराहा।

>बस स्टैंड।

>टैक्सी स्टैंड।

>देलवाडा चौराहा।

>सनसेट चौराहा।

>नक्की लेक मुख्य गेट।

>बाजार।

>चाचा म्यूजियम।

बाहर लगाना चाहिए बुलेट प्रूफ कैमरा

बाजारमें कई तरह के कैमरे मिलते हैं। लोग जरूरत के हिसाब से चयन करते है। दुकानदारों को प्रतिष्ठान के बाहर बुलेट प्रूफ कैमरा लगाना चाहिए। दुकान के भीतर सामान्य कैमरे लगा सकते हैं। नाइट विजन कैमरे अंधरे में भी छवि को कैद कर सकते हैं।

बसदो-तीन हजार का अंतर

सीसीटीवीकैमरा इंस्टालेशन करने वाले विशेषज्ञ के मुताबिक कंपनी