- Hindi News
- ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, पारा 6 डिग्री पर, माउंट की वादियों में छाई रही धुंध
ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, पारा 6 डिग्री पर, माउंट की वादियों में छाई रही धुंध
{ उत्तरी हवाओं के कारण दिनोंदिन बढ़ रही सर्दी
{ फसलों के लिए है फायदेमंद
भास्करन्यूज | माउंटआबू
उत्तरीहवाओं के कारण चल रही शीतलहर से हिल स्टेशन माउंट आबू के साथ समूचे जिले में सर्दी चमक गई है। हालांकि, माउंट आबू में शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले तापमान में ढाई डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है, लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहा। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उछाल के बावजूद भी यहां दिनभर सर्दी के तेवर वही रहे। सवेरे माउंट की वादियों में धुंध छाई रही तथा स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शहरवासी एवं पर्यटक अलाव जलाकर ठंड से बचने का जतन करते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 दिसंबर के बाद उत्तर मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादल भी छाए रहेंगे तथा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
माउंट आबू. हिलस्टेशन पर सर्दी से बचने के लिए सैलानी गर्म लबादों में नजर आए।
शीतलहर से बचने के लिए कर रहे हैं जतन
हिलस्टेशन पर पड़ रही सर्दी से जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। शाम ढलते ही सड़कों की रौनक खत्म सी हो जाती है। इन्हीं सड़कों पर सैलानियों की चहल-पहल लगी रहती थी। वहीं दिन में धूप में गर्मी आने के बाद बाजार और टूरिस्ट प्वाइंट सैलानियों से गुलजार होते हैं। लोग सुबह 9-10 बजे तक घर से बाहर धूप सेकते नजर आते हैं।
बीते सात दिनों का तापमान
तिथिअधिकतम न्यूनतम
5दिसंबर 25.08.0
6दिसंबर 25.06.0
7दिसंबर 24.06.0
8दिसंबर 24.07.0
9दिसंबर 23.05.0
10दिसंबर 23.45.0
11दिसंबर 24.04.0
धूप खिलने के बाद ही पर्यटन स्थल पर दिखती है चहल-पहल
धूपखिलने के बाद हिल स्टेशन के देलवाड़ा, सनसेट प्वाइंट, अनादरा प्वाइंट, अचलगढ़, गुरु शिखर, पीस पार्क, टोड रॉक, मिनी नक्की लेक, ट्रेवर टैंक आदि पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल देखी गई। माउंट आबू में तापमान गिरने से मैदान भागों में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। ठंड से