पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का अनशन

चौथे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक ने की पीडि़त परिवार से समझाइश

भास्करन्यूज | रोहिड़ा

तरुंगीभीमाना गांव में हुई लाखों की चोरी की वारदातों का राजफाश करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवार समेत जाणवा समाज के 11 लोगों ने चौथे दिन भी पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन अनशन जारी रहा। बुधवार को आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया डीएसपी माउंट आबू प्रीती कंकाणी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश की। विधायक समाराम गरासिया ने चोरी का राज खेलने के लिए अतिरिक्त टीम गठित करने की मांग डीएसपी से समक्ष रखी। एसपी के निर्देशानुसार डीएसपी प्रीती कंकाणी के नेतृत्व में अतिरिक्त टीम गठित की गई। विधायक समाराम गरासिया देर शाम तक आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन पीडि़त परिवार के लोग नहीं माने और चोरी का राज खोलने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य भूराराम प्रजापत, भारजा सरपंच कालूराम जणवा, वासा सरपंच गवरी शंकर प्रजापत, भीमाना सरपंच हरिसिंह देवड़ा, सनवाड़ा पूर्व सरपंच झालमसिंह, हीरालाल कलबी, शैतानसिंह सोलंकी, गुलाबसिंह, केसाराम माली समेत ग्रामीण मौजूद थे।

ये बैठे अनशन पर

भीमानानिवासी केसाराम पुत्र लीलाजी चौधरी, कन्याबेन पुत्री केसाराम चौधरी, तरूंगी निवासी मगनलाल पुत्र जोधाजी जणवा चौधरी, पंकुदेवी प|ी मगनलाल चौधरी, भीमाना निवासी मीरा देवी प|ी रामारामजी जणवा चौधरी, वाटेरा निवासी नीबाराम पुत्र राजाजी जणवा चौधरी, तरूंगी निवासी सुजाराम पुत्र धर्माजी जणवा, सनवाड़ा आर निवासी सकाराम पुत्र भुबाजी जणवा, भीमाना निवासी भंवरलाल पुत्र केसाजी जणवा, तरूंगी निवासी मोडाराम पुत्र रामाजी जणवा एवं तरूंगी निवासी सुरेश कुमार पुत्र केसाजी जाणवा चौथे दिन अनशन पर बैठे।

रोहिड़ा. थाने के बाहर अनशन पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक डीएसपी।